Sheetla astami 6 july 2018 friday
सिंह राशि
अगर आप जीवन में नई खुशियां पाना चाहते हैं तो आज के दिन एक नया मिट्टी का बर्तन लीजिये और उसमें पानी भरिये। साथ ही उसमें थोड़ी-सी दूब डालिये। अब उस पानी से भरे मिट्टी के बर्तन को माता के मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में नई खुशियां हासिल होंगी।
कन्या राशि
अगर आप अच्छे स्वास्थ्य की कामना रखते हैं। साथ ही लंबी आयु का वरदान पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शीतलाष्टक स्त्रोत में दी गई इन पंक्तियों का जाप करना चाहिए। वे पंक्तियां इस प्रकार हैं-
मृणाल तन्तु सदृशीं नाभि हृन्मध्य संस्थिताम्।
यस्त्वां संचिन्त येद्देवि तस्य मृत्युर्न जायते।।
आज के दिन इन पंक्तियों का जाप करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और साथ ही आपको लंबी आयु का वरदान प्राप्त होगा। (Lunar Eclipse 2018: 27 जुलाई को दिखेगा 103 मिनट का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, भारत के इन हिस्सों में दिखेगा ब्लड मून )
Sheetla astami 6 july 2018 friday