हनुमान जंयती के दिन सूर्य कर रहा है रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन लोगों पर होगा बुरा असर, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
हनुमान जंयती के दिन सूर्य कर रहा है रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन लोगों पर होगा बुरा असर, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 29, 2018 05:53 pm IST, Updated : Mar 31, 2018 10:38 am IST
31 मार्च की शाम 06:52 पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को सुबह 08:14 तक वहीं पर रहेंगे। सूर्यदेव के रेवती नक्षत्र में इस प्रवेश से अलग-अलग नामाक्षर और नक्षत्र वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे।
revati nakshatra
जिन लोगों का जन्म ज्येष्ठा, मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में हुआ हो या जिनका नाम 'न','य', 'भ', 'ध', या, 'फ' और 'ढ' अक्षर से शुरू होता है, उनके घर के मुखिया को इस दौरान कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। 14 अप्रैल तक परेशानियों से बचने के लिए रूरतमंदों को अपने सामर्थ्य अनुसार निःशुल्क भोजन कराएं।
जिन लोगों का जन्म उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में हुआ हो या जिनका नाम 'स', 'ग', 'ज', 'ख' और 'भ' अक्षर से शुरू होता हो, उन्हें 14 अप्रैल तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको पैसों की कुछ कमी हो सकती है। अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें और सूर्य से संबंधित चीज़ों जैसे गुड़, बाजरा आदि का दान करें।
जिन लोगों का जन्म पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में हुआ हो या जिनका नाम 'द', 'च', 'स', 'थ', 'ञ' और 'झ' अक्षर से शुरू होता हो, उन्हें इस दौरान रोग, पीड़ा व भय हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए किसी धर्मस्थल या मन्दिर में नारियल का दान करें।