आज सूर्य कर रहा है पूनर्वस नक्षत्र में प्रवेश, इन नाम के लोगों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव
आज सूर्य कर रहा है पूनर्वस नक्षत्र में प्रवेश, इन नाम के लोगों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 04, 2018 04:43 pm IST, Updated : Jul 07, 2018 05:25 pm IST
सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने से गर्मी बढ़ेगी और सामान्य रूप से बारिश होती नजर आयेगी। साथ ही इससे विभिन्न नामाक्षर और नक्षत्र वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव होगा।
sun transit punvarsh nakshatra on 8 july 2018 s
जिन लोगों का जन्म अश्विनी, भरणी, कृतिका या रोहिणी नक्षत्र में हुआ हो और जिनका ना 'च', 'ल', 'अ', 'ई', 'उ', 'ए' या 'व' अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को 20 जुलाई तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको पैसों से संबंधी कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है। अतः इस समस्या से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 20 जुलाई तक सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें और अच्छे कार्यों में दूसरों का सहयोग देते रहें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
जिनका जन्म मृगशिरा या आर्द्रा नक्षत्र में हुआ हो और जिनके नाम का पहला अक्षर 'व', 'क', 'घ' या 'छ' अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को 20 जुलाई तक कोई रोग, पीड़ा या भय हो सकता है। अतः ऐसी परिस्थिति से बचने के लिये 20 जुलाई तक- रोज सुबह उठकर स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। इससे आपको विपरित परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।