शादी में हो रही है देरी, तो आज का दिन आपके लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए कैसे
शादी में हो रही है देरी, तो आज का दिन आपके लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए कैसे
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 30, 2017 10:06 am IST, Updated : Oct 31, 2017 06:35 am IST
अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह का दोष है जिसके कारण आपकी शादी और भाग्य जैसी समस्याओं का सामना करना पड रहा है और यदि आपके अनूकुल स्थितियां होते हुए भी आपके विवाह में समस्या उत्पन्न हो रही है तो 31 अक्टूबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए कैसे.
marriage
इस दिन सात छोटी कन्याओं को घर पर बुलाकर खीर, पूड़ी का भोजन करायेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
अगर आप कर्ज से परेशान हैं, आपने बहुत समय से किसी से कर्जा ले रखा है और अब वह आपसे चुकाया नहीं जा रहा है, तो आज के दिन पीपल के वृक्ष पर पानी चढ़ाएं और शाम के समय वहां पर तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय आपकी कर्ज से छुटकारा पाने की समस्या को जल्दी ही हल करेगा। इसके साथ ही भगवान विष्णु को सूजी के बने हलवे का भोग लगाएं और उस हलवे में तुलसी
की पत्ती भी डालें।
रोगों से मुक्ति के लिए और अच्छे स्वास्थ्य की बढ़ोतरी के लिए आज एकादशी के दिन से प्रारंभ करके लगातार 21 दिनों तक पीपल की जड़ में कच्चा दूध और पानी मिश्रित करके चढ़ाएं। साथ ही पीपल के वृक्ष की जड़ से थोड़ी-सी गीली मिट्टी लेकर प्रतिदिन मस्तक और नाभि पर लगाएं। इससे आप हष्ट-पुष्ट और रोग मुक्त रहेंगे।