India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 08, 2016 07:40 am IST, Updated : Apr 08, 2016 11:12 am IST
नवरात्र में जो व्यक्ति व्रत करता है। उसे थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इसी तरह कुछ काम है जो नवरात्र के समय में बिल्कुल नही करने चाहिए। जानिए...
kalash
अगर आप नवरात्र में व्रत रख रहे है और अपने घर में कलश की स्थापना कर रहे है, अंखड ज्योति जला रहे है या पिर माता की चौकी का आयोजन किया हो तो कभी भी घर को अकेला न छोड़े, क्योंकि माता किसी भी समय आपके घर आ सकती है।
इन नवरात्रों के नौ दिनों में अपने नाखूनों को नहीं काटना चाहिए।
इन दिनों में किसी भी दिन काले रंग के कपड़े धारण न करें। यह अशुभ माना जाता है।
इन नौ दिनों के अंदर आप कभी भी नींबू को न काटें। अशुभ माना जाता है।
नवरात्रों में प्याज, लहसुन और नॉन वेज, शराब का सेवन नही करना चाहिए।
अगर आपने व्रत रखा हुआ है तो आप चमड़े से बनी हुई बेल्ट, पर्स, जूते-चप्पल, बैग आदि का इस्तेमाल न करें।