Utpanna Ekadashi 2017: आज का दिन आपके लिए होगा खास, ये उपाय कर पाएं मनवांछित फल
Utpanna Ekadashi 2017: आज का दिन आपके लिए होगा खास, ये उपाय कर पाएं मनवांछित फल
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 10, 2017 11:18 am IST, Updated : Nov 14, 2017 06:20 am IST
आपके सारे काम सही समय पर सही तरीके से पूरे हो सकते हैं, आपके बिजनेस की तरक्की होती जायेगी और आपकी घर की खुशहाली बरकरार रहेगी। इसके लइए 14 नवंबर को करें ये काम...
ekadashi
आपका सुख सौभाग्य हमेशा बना रहे, आपके जीवनसाथी की दिन-दुनी रात-चौगनी तरक्की होती रहे, इसके लिये आज के दिन लक्ष्मी मन्दिर में जाकर सोलह श्रृंगार के सामान से देवी को अपने हाथों से सजाएं और खोये से बनी मीठाई का भोग लगाएं।
आपके शत्रु आपके निकट न आ सके, वे आपका अहित करने से पहले सौ बार सोचें, इसके लिये आज के दिन केसर और मिश्री मिले दूध से भगवान विष्णु को भोग लगाएं और भोग लगाते समय 'ऊँ मधुसूदनाय नमः' मंत्र का जाप करें।
अच्छे स्वास्थ्य के लिये, बुरी नजर से बचाव के लिये आज के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे पूजा से पहले भगवान विष्णु के चरणों में रख दें। पूजा के बाद उस सिक्के पर तिलक लगाकर अपनी जेब में रख लें। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।