वास्तु टिप्स: बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए पलंग
वास्तु टिप्स: बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए पलंग
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 07, 2020 06:35 am IST, Updated : Aug 07, 2020 06:35 am IST
वास्तु शास्त्र में आज जानिए शयनकक्ष में सोने की सही दिशा और अन्य चीज़ों को रखने के बारे में।
Image Source : INSTAGRAM: @TOPUNITEDVENTURESवास्तु टिप्स में जानिए पलंग या बेड को कौन सी दिशा में रखना सही होता है
वास्तु शास्त्र में आज जानिए शयनकक्ष में सोने की सही दिशा और अन्य चीज़ों को रखने के बारे में। सबसे पहले शयनकक्ष में बेड या पलंग रखने की सही दिशा के बारे में जानिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड या पलंग को रखने के लिये कमरे में दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए और उसका सिरहाना दक्षिण की ओर रखना चाहिए।
वहीं, कमरे के ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा की बात करें तो कमरे के इस हिस्से को खाली ही रखना चाहिए। कई लोग शयनकक्ष में सोफा या कुर्सी भी रखते हैं। इसके लिये आप कमरे की पश्चिमी दीवार से सटाकर सोफा या कुर्सी रख सकते हैं।
अगर पश्चिमी दिशा में रखना संभव नहीं है तो पूर्व दिशा की दीवार से चार-छः इंच की दूरी पर रखना चाहिए। वहीं कमरे में अलमारी के लिये दक्षिण दिशा का चुनाव करना चाहिए और उसकी पॉजिशन इस तरह रखनी चाहिए कि उसका मुख उत्तर दिशा की तरफ खुले।