Vastu Tips: सीढ़ी या लिफ्ट के सामने मुख्य दरवाजा होना ठीक नहीं, सुख-साधनों में आती है कमी
Vastu Tips: सीढ़ी या लिफ्ट के सामने मुख्य दरवाजा होना ठीक नहीं, सुख-साधनों में आती है कमी
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 31, 2020 06:31 am IST, Updated : Oct 31, 2020 06:31 am IST
घर का मुख्य दरवाजा आखिरी सीढ़ी से सेम लेवल पर हो या समान तल पर हो, तो उससे वास्तु दोष लगता है।
Image Source : INSTAGRAM: @ARTINITY.DESIGNSवास्तु शास्त्र में आज जानिए दरवाजे के ऊपर दर्पण लगाने के बारे में
वास्तु शास्त्र में आज जानिए दरवाजे के ऊपर दर्पण लगाने के बारे में। आजकल बहुमंजिला मकान या फ्लैट के जमाने में बहुत से लोगों के घर का मुख्य दरवाजा ठीक सीढ़ियों या लिफ्ट के सामने होता है, जो कि वास्तु शास्त्र की दृष्टि से बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे वास्तु दोषों में बढ़ोतरी होती है।
आप एक बार फिर से समझ लीजिये अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा आखिरी सीढ़ी से सेम लेवल पर हो या समान तल पर हो, तो उससे वास्तु दोष लगता है। इससे उस घर के सदस्य को अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता और आपके सुख-साधनों में भी कमी आती है।
ऐसे में वास्तु दोष से बचने के लिये और अपनी स्थिति को ठीक रखने के लिये मुख्य दरवाजे के ऊपर एक अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला दर्पण लगवाइये। इसे पाक्वा मिरर के नाम से भी जाना जाता है।
इसे दरवाजे के ऊपर लगाने से सीढ़ियां ऊपर उठी हुई दिखाई देगी और दरवाजा सीढ़ियों से एक समान लेवल पर नजर नहीं आयेगा। साथ ही इससे आपको धन लाभ भी होगा।