Vastu Tips: एक टुकड़ा नमक से दूर हो सकता है ग्रह क्लेश, बस ऐसे करें इस्तेमाल
Vastu Tips: एक टुकड़ा नमक से दूर हो सकता है ग्रह क्लेश, बस ऐसे करें इस्तेमाल
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 02, 2021 06:24 am IST, Updated : Apr 02, 2021 06:24 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में छोटी-मोटी नोंक-झोंक से बचने के लिये, पति-पत्नी के बीच होने वाली अनबन को दूर करने के लिये नमक बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है।
Image Source : FREEPIKVastu Tips: एक चुटकी नमक से दूर हो सकता है ग्रह क्लेश, बस ऐसे करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गृह क्लेश से बचने हेतु उपाय के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में छोटी-मोटी नोंक-झोंक से बचने के लिये, पति-पत्नी के बीच होने वाली अनबन को दूर करने के लिये नमक बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है।
शयनकक्ष के एक कोने में सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा लेकर रख दें और इस टुकड़े को पूरे एक महीने तक उसी कोने में रहने दें. एक महीने के बाद पुराने नमक के टुकड़े को हटाकर नया टुकड़ा रख दें। ऐसा करने से एक तो घर में शांति बनी रहेगी और छोटी-मोटी तकरार कम होगी, वहीं दूसरी तरफ मानसिक अशांति खत्म होगी। साथ ही नकारात्मकता भी दूर होगी।