Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, आर्थिक स्थिति सही होने के साथ मिलेंगे ये फायदे
Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, आर्थिक स्थिति सही होने के साथ मिलेंगे ये फायदे
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 02, 2021 06:25 am IST, Updated : Feb 02, 2021 06:25 am IST
आपने अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा देखा होगा। तुलसी का पौधा वास्तु की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
Image Source : INSTAGRAM//MR.AND.MRS.NOSH/Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, आर्थिक स्थिति सही होने के साथ मिलेंगे ये फायदे
वास्तु शास्त्र में आज हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए तुलसी के पौधे के बारे में। आपने अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा देखा होगा। तुलसी का पौधा वास्तु की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है. यह एक अद्भुत औषधिय पौधा है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से निगेटिव ऊर्जा नष्ट होती है और पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती है।
तुलसी का पौधा घर में आने वाली विपत्ति को रोकने के साथ-साथ रोगों के नाश के लिये भी एक अच्छा उपाय ह। साथ ही यह परिवार की आर्थिक स्थिति के लिये भी शुभ होती है। 1तुलसी का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है।