Vastu Tips: इस दिन फर्नीचर खरीदना नहीं होता शुभ, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Vastu Tips: इस दिन फर्नीचर खरीदना नहीं होता शुभ, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 12, 2019 07:02 am IST, Updated : Aug 12, 2019 07:05 am IST
Vastu Tips: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि किस दिन फर्नीचर खरीदना शुभ होता है और फर्नीचर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Vastu Tips
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में अभी तक हमने आपको झाड़ू से संबंधित वास्तु टिप्स के बारे में बताया। इसमें झाड़ू लगाने का सही समय क्या होता है से लेकर टूटी झाड़ू के क्या नुकसान होते हैं तक, सारी जानकारी आपको दी। अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे, फर्नीचर के बारे में।
घर की सुंदरता को बढ़ाने में फर्नीचर का खास योगदान रहता है, लेकिन कई बार हमारी भूल के चलते फर्नीचर ही वास्तु दोष का कारण बन जाता है। इसलिए फर्नीचर से संबंधित कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
इस दिन फर्नीचर खरीदना होता है शुभ
जैसे फर्नीचर कब खरीदे.. इसके लिए मंगलवार, शनिवार और अमावस्या का दिन शुभ नहीं माना जाता है। यानि फर्नीचर या लकड़ी का कोई सामान इन तीन दिनों में कभी ना खरीदें। बाकी आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में कल हम बात करेंगे कि फर्नीचर की सही दिशा क्या होनी चाहिए।