Vastu Tips: कार में पॉजिटिविटी हमेशा बरकरार रखने के लिए करें ये खास उपाय
Vastu Tips: कार में पॉजिटिविटी हमेशा बरकरार रखने के लिए करें ये खास उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : May 10, 2021 06:37 am IST, Updated : May 10, 2021 06:38 am IST
आपकी कार आपके लिये किस तरह लकी साबित हो सकती है या आप अपनी कार व अन्य किसी वाहन में पॉजिटिविटी को कैसे बरकरार रख सकते हैं।
Image Source : FREEPIKVastu Tips: कार में पॉजिटिविटी हमेशा बरकरार रखने के लिए करें ये खास उपाय
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आपकी कार से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। आपकी कार आपके लिये किस तरह लकी साबित हो सकती है या आप अपनी कार व अन्य किसी वाहन में पॉजिटिविटी को कैसे बरकरार रख सकते हैं।
अगर आपके वाहन में कोई वास्तु दोष है तो वास्तु शास्त्र में दिये कुछ उपायों को अपनाकर आप अपने वाहन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा क्रिएट कर सकते हो। इसके लिये आप रात को अपनी कार में सीट के नीचे एक अखबार बिछाकर उस पर थोड़ा-सा सेंधा नमक रख दें और उस नमक को अगले दिन सुबह नाले में बहा दें। इससे कार में उपस्थित निगेटिव एनर्जी कम होती है।
आप कार में ही एक छोटे से बॉक्स में कुछ पत्थरों के साथ रेत मिलाकर रख दें। इससे पंचतत्वों का संतुलन बना रहेगा और अचानक होने वाली किसी अप्रिय घटना से भी आप बचे रहेंगेय़। साथ ही आप अपनी कार में श्रीयंत्र, मारुति यंत्र या फेंगशुई का कोई हैंगिग आइटम लगा सकते हैं।