Vastu Tips:बच्चों के स्टडी रूम में कराएं इस रंग का पेंट, याददाश्त होगी तेज
Vastu Tips:बच्चों के स्टडी रूम में कराएं इस रंग का पेंट, याददाश्त होगी तेज
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 16, 2020 06:24 am IST, Updated : Sep 16, 2020 01:22 pm IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के रूम में सही रंग के चुनाव का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए, जितना कि बाकी चीज़ों का, क्योंकि रंग से उस जगह का वातावरण तय होता है।
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए स्टडी रूम में सही रंग के चुनाव के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के रूम में सही रंग के चुनाव का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए, जितना कि बाकी चीज़ों का, क्योंकि रंग से उस जगह का वातावरण तय होता है।
वास्तु के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में हल्का पीला, हल्का गुलाबी या हल्का हरा रंग करवाना बेहतर होता है। पीला रंग विद्या का रंग होता है और हरा रंग बुद्धि के देवता का रंग है। अतः स्टडी रूम के लिये इन रंगों का चुनाव करने से बच्चे की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है, उसका विवेक मजबूत होता है और स्मरण शक्ति अच्छी होती है।