Vastu Tips: किसी को गिफ्ट में चांदी से बनीं चीज देने से मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए अन्य गिफ्ट्स के बारे में
Vastu Tips: किसी को गिफ्ट में चांदी से बनीं चीज देने से मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए अन्य गिफ्ट्स के बारे में
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 10, 2020 06:23 am IST, Updated : Sep 11, 2020 06:31 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप किसी शुभ प्रसंग में, किसी कार्यक्रम में हाथी का जोड़ा गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं, यह बहुत ही शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अन्य चीज़ों के उपहार में मिलने या किसी को उपहार में देने के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप किसी शुभ प्रसंग में, किसी कार्यक्रम में हाथी का जोड़ा गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं, यह बहुत ही शुभ होता है
आप सोने-चांदी, या लकड़ी का हाथी या अन्य लकड़ी से बनी कोई चीज़ गिफ्ट में दे सकते हैं। अगर आप किसी को उपहार के रूप में चांदी की कोई चीज़ गिफ्ट में देते हैं या आपको किसी से गिफ्ट के रूप में मिलती है, तो यह बहुत ही मंगलमयी माना जाता है और अगर वह चांदी का सिक्का हो तो और भी अच्छा माना जाता है। इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
आप आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं। इन सबके अलावा किसी को फूल गिफ्ट में देना भी शुभ होता है। फूल प्यार और सौंदर्य के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए किसी को फूल देने या किसी से पाने पर आपसी प्यार बढ़ता है।