Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा की फर्श में लगवाएं इस रंग का पत्थर, मिलेंगे ये लाभ
Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा की फर्श में लगवाएं इस रंग का पत्थर, मिलेंगे ये लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : May 07, 2021 06:25 am IST, Updated : May 07, 2021 06:25 am IST
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर दिशा में फर्श के कलर के बारे में।
Image Source : FREEPIKVastu Tips: घर की उत्तर दिशा की फर्श में लगवाएं इस रंग का पत्थर, मिलेंगे ये लाभ
शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में फर्श पर काले रंग का पत्थर लगवाना चाहिए। इस दिशा के अगर कुछ भाग में भी आप काले रंग का पत्थर लगवायेंगे, तो आपको काफी लाभ मिलेगा।
उत्तर दिशा में काला पत्थर लगाने से परिवार में किसी को भी किसी तरह का भय नहीं रहता है। सब निडर होकर अपना काम करते हैं और उसमें सफलता भी पाते हैं। आपको बता दूं कि उत्तर दिशा में काले रंग के फर्श का सबसे अधिक फायदा घर के मंझले पुत्र को मिलता है और शरीर में इसका सबसे अधिक फायदा हमारे कान को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत होती है।