Vastu Tips: इस दिशा में बिल्कुल भी न बनाएं स्टोर रूम, पूरे परिवार की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
Vastu Tips: इस दिशा में बिल्कुल भी न बनाएं स्टोर रूम, पूरे परिवार की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 08, 2021 07:24 am IST, Updated : Feb 08, 2021 07:24 am IST
यदि आपने अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्टोर रूम या भंडार ग्रह बनवा रखा है तो जान लीजिये कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बिल्कुल गलत है।
Image Source : INSTAGRAM/NOCONTEXTCONTINUITYVastu Tips: इस दिशा में बिल्कुल भी न बनाएं स्टोर रूम, पूरे परिवार की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
वास्तुशास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किन दोषों के चलते ऐसी स्थिति पैदा होती है। यदि आपने अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्टोर रूम या भंडार ग्रह बनवा रखा है तो जान लीजिये कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बिल्कुल गलत है।
यह इस दिशा को दूषित करने का पहला कारण है। इस दिशा में स्टोर रूम का निर्माण करवाने से पिता–पुत्र के संबंधों में परेशानियां आती हैं और दोनों के बीच अविश्वास बढ़ता है। स्टोर रूम के अलावा इस दिशा में रसोई घर या शौचालय भी नहीं बनवाना चाहिए. इससे पूरे परिवार की सेहत पर विपरित असर पड़ता है।