वास्तु शास्त्र: नल के टपकते पानी से आती है गरीबी और परेशानी, तुरंत करें सही
वास्तु शास्त्र: नल के टपकते पानी से आती है गरीबी और परेशानी, तुरंत करें सही
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 08, 2020 06:25 am IST, Updated : Sep 08, 2020 06:25 am IST
वास्तु के अनुसार अगर आपके घर के किसी भी हिस्से में नल टपक रहा है तो आपको उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए।
Image Source : INSTAGRAM/THE_ARCH_DESIGNSवास्तु शास्त्र: नल के टपकते पानी से आती है गरीबी और परेशानी, तुरंत करें सही
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में। वास्तु के अनुसार अगर आपके घर के किसी भी हिस्से में नल टपक रहा है तो आपको उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टपकता नल अशुभ माना जाता है। यह फिजूलखर्ची का सूचक है। घर में अगर टपकता नल हो तो बिना वजह के खर्चे बढ़ते जाते हैं और आपके पास पैसा टिक नहीं पाता और खासकर कि अगर घर की रसोई का नल खराब हो तो ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है या फिर घर की किसी टूट-फूट में आपका पैसा लग सकता है। अतः इस तरह की परेशानियों से बचने के लिये घर के टपकते नल को आपको जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए।