Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं पानी की टंकी, मिलेगा लाभ
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं पानी की टंकी, मिलेगा लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 15, 2021 08:00 am IST, Updated : Jan 15, 2021 08:02 am IST
होटल हो या घर, पानी के लिये अलग-अलग व बहुत सी जगहों पर व्यवस्था करनी पड़ती है। अलग-अलग यूज़ के हिसाब से जगह का चुनाव किया जाता है।
Image Source : INSTAGRAM/MARTIN.FAR.FROM.HOME/Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं पानी की टंकी, मिलेगा लाभ
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पानी की टंकी के बारे में। होटल हो या घर, पानी के लिये अलग-अलग व बहुत सी जगहों पर व्यवस्था करनी पड़ती है। अलग-अलग यूज़ के हिसाब से जगह का चुनाव किया जाता है।
अगर जमीन के अंदर पानी की व्यवस्था करवाना चाहते हैं, यानि कि बोर करवाना या जैट लगवाना चाहते हैं तो इसके लिये ईशान कोण का चुनाव करना ठीक रहता है और ध्यान रखे कि ईशान कोण हमेशा साफ-सुथरा रहे।
सेप्टिक टेंक के लिये वायव्य या पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए. क्योंकि पश्चिम दिशा वरूण देव, यानि जल के देवता की दिशा है तो इस दिशा में टैंक लगवाने से आप पानी से संबंधित परेशानियों से दूर रहेंगे. इसके अलावा छत के ऊपर पक्की सीमेंट की टंकी बनाने के लिये नैऋत्य कोण सबसे अच्छा रहता है ।