Vastu Tips: घर पर बिल्कुल भी न रखें इस तरह के बर्तन, बढ़ेगा कर्ज
Vastu Tips: घर पर बिल्कुल भी न रखें इस तरह के बर्तन, बढ़ेगा कर्ज
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 19, 2021 06:35 am IST, Updated : Mar 19, 2021 06:35 am IST
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में टूटे बर्तनों और आठ कोनों वाले आईने के बारे में।
Image Source : FREEPIKVastu Tips: घर पर बिल्कुल भी न रखें इस तरह के बर्तन, बढ़ेगा कर्ज
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में टूटे बर्तनों और आठ कोनों वाले आईने के बारे में। कुछ लोगों की आदत होती है कि चीज़ों को खराब होने के बाद भी वो उसे फेंकते नहीं है और यूज़ करते रहते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे और दरार वाले बर्तनों को कभी भी नहीं रखना चाहिए।
ऐसे बर्तनों में खाना खाने और दूसरों को खिलाने से घर में बिना वजह की परेशानियां बढ़ती हैं। साथ ही कर्ज लेने के चांसेज़ भी बढ़ जाते हैं। इसलिए कभी भी घर में टूटे या दरार वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घर में टूटा बेड या टूटी हुई खाट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
कर्ज और अन्य प्रकार की परेशानियों से बचने के लिये आप और क्या उपाय कर सकते हैं, ये भी बता दें। इसके लिये आपको घर की उत्तर दिशा की तरफ अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आईना लगाना चाहिए । घर में इस तरह का आईना लगाने से बहुत से शुभ फल मिलते हैं।