भूलकर भी बेडरूम में न करें ये काम, हो सकता है खतरनाक
भूलकर भी बेडरूम में न करें ये काम, हो सकता है खतरनाक
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 01, 2017 08:05 am IST, Updated : Jun 01, 2017 08:05 am IST
वास्तु शास्त्र में आपको बेड में सोने को लेकर कुछ नियम बताएं गए है। जिन्हें मानने से आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। जानिए ऐसे कौन से काम है जो सोते समय या फिर बेड में नहीं करना चाहिए।
vastu tips
हमारी आदत होती है कि हम बेकार की चीजों को अपने घर में रख लेते है। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजें आपके घर नकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसके साथ ही भूलकर भी इन्हें अपने बेडरूम में न रखें इससे नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ कई तरह के वायरस जन्म लेते हैं।
जब भी आप सुबह उठे, तो घर की सभी खिड़कियां खोल दें। इससे आपको घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
वास्तु के अनुसार कभी भी आपका सिर उत्तर और पैर दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे आपको सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।