Vastu Tips: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें यह मछली, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
Vastu Tips: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें यह मछली, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 04, 2021 07:54 am IST, Updated : Jan 04, 2021 07:54 am IST
क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है।
Image Source : INSTAGRAM/ASIANAROWANAVastu Tips: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें यह मछली, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए एरोवाना मछली के बारे में। क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है। ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है। यह बुरी शक्तियों को दूर करती है। अगर आप अपने घर में जिंदा मछली नहीं पाल सकते या नहीं पालना चाहते तो इसका भी एक तरीका है। आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति घर में रख सकते हैं। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। कुछ प्राणी शास्त्रियों के अनुसार एरोवाना मछली तलहटी में बैठ कर भूकम्प के आने की पूर्व सूचना देती है।