Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा पर लगाएं इस रंग की मोमबत्तियां, धन-धान्य की होगी वृद्धि
Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा पर लगाएं इस रंग की मोमबत्तियां, धन-धान्य की होगी वृद्धि
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 25, 2021 06:32 am IST, Updated : Apr 25, 2021 06:32 am IST
घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना अच्छा होता है। इससे घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है। जानिए अन्य दिशाओं के बारे में।
Image Source : FREEPIKVastu Tips: घर की दक्षिण दिशा पर लगाएं इस रंग की मोमबत्तियां, धन-धान्य की होगी वृद्धि
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए हरे रंग की कैंडलस के बारे में। हरे रंग की कैंडलस को घर के उत्तर-पूर्वी कोने में लगाना चाहिए। इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। ऐसे ही घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुलाबी या फिर पीले रंग की मोमबत्ती लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्यार और विश्वास बना रहता है।
घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना अच्छा होता है। इससे घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है, साथ ही वहां रहने वाले लोगों का सम्मान बढ़ता है। वहीं घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में नीले रंग की कैंडलस लगाना अच्छा माना जाता है। इससे निगेटिविटी हमेशा दूर रहती है।
घर की पश्चिम दिशा में सफेद या हल्के पीले रंग की मोबत्तियां लगानी चाहिए। इस रंग की मोमबत्ती लगाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही घर की उत्तर दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से रचनात्मकता बढ़ती है।