India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 24, 2017 08:27 am IST, Updated : Aug 24, 2017 08:27 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय अपनाने से कई समस्याओं से निजात मिल जाती है। जानिए वास्तुशास्त्र के किन उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही वास्तुदोष कम हो जाए। जानिए इन उपायों के बारें में।
vastu tips
घर और ऑफिस में एक्वेरियम रखने से धन और भाग्य में वृद्धि होती है। इस एक्वेरियम में कम से कम आठ सुनहरी मछलियां और एक काले रंग की मछली जरूर रखें। माना जाता है कि इससे आपके ऊपर आई विपत्ति को वो अपने ऊपर ले लेती है।
अगर आप चाहते है कि आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास हो, तो अपने घर की तिजोरी या अलमारी में हल्दी की गांठ, दाल चीनी की छाल रखें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।