Vastu Tips: होटल में इस दिशा में बनवाएं रिसेप्शन, मिलेंगे अधिक लाभ
Vastu Tips: होटल में इस दिशा में बनवाएं रिसेप्शन, मिलेंगे अधिक लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 20, 2021 07:51 am IST, Updated : Jan 20, 2021 12:20 pm IST
किसी भी ऑफिस में अंदर जाते समय सबसे पहली नजर ऑफिस के रिसेप्शन पर ही पड़ती है क्योंकि यही वो जगह होती है जो ऑफिस में सबसे पहले बनी होती है। किसी भी कस्टमर या कलीग की सबसे पहली मुलाकात ऑफिस के रिसेप्शनिस्ट से ही होती है।
वास्तुशास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए होटल में ऑफिस रिसेप्शन की दिशा के बारे में। किसी भी ऑफिस में अंदर जाते समय सबसे पहली नजर ऑफिस के रिसेप्शन पर ही पड़ती है क्योंकि यही वो जगह होती है जो ऑफिस में सबसे पहले बनी होती है। किसी भी कस्टमर या कलीग की सबसे पहली मुलाकात ऑफिस के रिसेप्शनिस्ट से ही होती है। इसलिए इस जगह का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
रिसेप्शन का निर्माण इस तरह से करवाना चाहिए कि कस्टमर वहां आते ही आपसे इम्प्रेस हो जाये। ऑफिस रिसेप्शन के लिये दक्षिण या पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए और वहां पर बैठने वाला का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा मैनेजर रूम में मैनेजर को नेऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।