Vastu Tips: केबिन में इस दिशा में रखें गमला, होगा शुभ
Vastu Tips: केबिन में इस दिशा में रखें गमला, होगा शुभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 08, 2020 06:27 am IST, Updated : Oct 08, 2020 12:13 pm IST
एनवायरमेंट को अच्छा बनाने के साथ-साथ खुद को पॉजिटिव बनाये रखने के लिये भी आस-पास छोटे-बड़े पेड़-पौधे अवश्य लगाने चाहिए।
Image Source : INSTAGRAM/ACASARICCARDIVastu Tips: केबिन में इस दिशा में रखें गमला, होगा शुभ
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए केबिन में फ्लावर पॉट रखने के बारे में बात करेंगे। एनवायरमेंट को अच्छा बनाने के साथ-साथ खुद को पॉजिटिव बनाये रखने के लिये भी आस-पास छोटे-बड़े पेड़-पौधे अवश्य लगाने चाहिए।
अब आप केबिन में कोई बड़ा पेड़ तो नहीं लगा सकते, लेकिन गमले में छोटे फूल वाले पौधे जरूर लगा सकते हैं या फिर छोटे फ्लावर पॉट भी रख सकते हैं। बस उनमें रोज़ ताजे फूल बदलते रहिये। खिलते हुए फूलों को देखकर आपके चेहरे पर भी खिलखिलाहट आयेगी और दूसरे लोग भी आपसे जल्दी प्रभावित होंगे। साथ ही आपको ये भी बता दूं कि केबिन की किस दिशा में आपको पौधे लगाने चाहिए या फ्लावर पॉट रखने चाहिए। फूल-पौधे लगाने के लिये या फ्लावर पॉट रखने के लिये आपको उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। ये दिशा इस काम के लिये बिल्कुल सुटेबल है।