Vastu Tips: घर पर इस जगह लगाएं विंड चाइम, घर आएगी खुशहाली
Vastu Tips: घर पर इस जगह लगाएं विंड चाइम, घर आएगी खुशहाली
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 02, 2020 07:45 am IST, Updated : Dec 02, 2020 09:39 am IST
घर में दरवाजे या खिड़कियों के बीच या घर की दीवार पर विंड चाइम लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसकी मधुर ध्वनि से पूरे घर का माहौल अच्छा हो जाता है और आस-पास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए विंड चाइम के बारे में। घर में दरवाजे या खिड़कियों के बीच या घर की दीवार पर विंड चाइम लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसकी मधुर ध्वनि से पूरे घर का माहौल अच्छा हो जाता है और आस-पास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। साथ ही घर में सबका मन भी खुश रहता है।
लिहाजा व्यक्ति अच्छे से अपना काम कर पाता है और उसकी प्रगति होती रहती है। घर के अलावा आप अपने ऑफिस में भी विंड चाइम लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान बनी रहेगी। आपको बता दूं कि मार्किट में कई तरह की विंड चाइम देखने को मिलती है, जैसे - लकड़ी, लोहे या मिट्टी के डिजाईन से बनी विंड चाइम।