Vastu Tips: मुख्य द्वार की खिड़की हमेशा अंदर की ओर खुलना माना जाता है शुभ
Vastu Tips: मुख्य द्वार की खिड़की हमेशा अंदर की ओर खुलना माना जाता है शुभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 15, 2019 06:31 am IST, Updated : Oct 15, 2019 08:54 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की खुलने व बंद होने का तरीका भी घर की सुख-शांति बनाएं रखने में बेहद अहमियत रखता है।
Vastu Tips
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश ने बात की थी घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में और आज हम बात करेंगे खिड़की खुलने के तरीके के बारे में। आप सोचेंगे कि खिड़की के खुलने के तरीके से क्या होता है ? जैसे होगी वैसे ही तो खुलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की खुलने व बंद होने का तरीका भी घर की सुख-शांति बनाएं रखने में बेहद अहमियत रखता है। खिड़कियां हमेशा इस तरह से बनवानी चाहिए कि ये घर के अंदर की तरफ ही खुले न कि बाहर की तरफ। इसके साथ ही खिड़कियां खोलते व बंद करते समय खिड़कियों का आवाज करना भी अच्छा नहीं माना जाता। इसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है और इसके कारण परिवार के सदस्यों का ध्यान भंग होता है। इसलिए अगर खिड़कियों में इस तरह की कोई भी समस्या है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें |