Vastu Tips: घर या ऑफिस में पूर्व दिशा की ओर लगाएं खिड़की, मिलेगा मान-सम्मान
Vastu Tips: घर या ऑफिस में पूर्व दिशा की ओर लगाएं खिड़की, मिलेगा मान-सम्मान
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 11, 2019 06:30 am IST, Updated : Oct 11, 2019 06:31 am IST
आज हम आपको बतायेंगे कि उन्हीं दिशाओं में खिड़कियां क्यों बनवानी चाहिए?
window direction
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश ने आपको बताया था कि किस दिशा में खिड़कियां बनवाना अच्छा रहता है और किस दिशा में नहीं और आज हम आपको बतायेंगे कि उन्हीं दिशाओं में खिड़कियां क्यों बनवानी चाहिए?
इन दिशाओं में खिड़की बनवाने से क्या फल मिलता है? सबसे पहले हम बात करेंगे पूर्व दिशा की। आखिर पूर्व दिशा में खिड़की क्यों बनवानी चाहिए और इससे क्या फायदा होता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़कियों के लिए सारी दिशाओं में से सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा को माना जाता हैष अपने घर या ऑफिस की पूर्व दिशा में खिड़की का निर्माण करवाने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और उनकी रोशनी सबसे पहले आपके घर पर पड़ती है। साथ ही इस दिशा में खिड़की का निर्माण करवाने से आपके घर में रहने वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।