Vastu Tips: मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली को घर की पूर्व दिशा रखें, मिलेगा विशेष लाभ
Vastu Tips: मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली को घर की पूर्व दिशा रखें, मिलेगा विशेष लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 19, 2019 06:22 am IST, Updated : Oct 19, 2019 09:35 am IST
आचार्य इंदु प्रकाश से जानें एरोवाना मछली की मूर्ति को किस दिशा में रखें। जिससे इसका लाभ सकारात्मक मिले।
golden arowana fish
वास्तु शास्त्र में कल आचार्य इंदु प्रकाश से बताया था घर में एरोवाना मछली रखने के बारे में और आज एरोवाना मछली की मूर्ति को किस दिशा में रखें। जिससे इसका लाभ सकारात्मक मिले।
क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है। ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है। यह बुरी शक्तियों को दूर करती है।
अगर आप अपने घर में जिंदा मछली नहीं पाल सकते या नहीं पालना चाहते तो इसका भी एक तरीका है। आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति घर में रख सकते हैं। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। कुछ प्राणी शास्त्रियों के अनुसार एरोवाना मछली तलहटी में बैठ कर भूकंप के आने की पूर्व सूचना देती है।