1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: होटल में वेटिंग रूम उत्तर या पूर्व दिशा में बनाना माना जाता है शुभ

वास्तु टिप्स: होटल में वेटिंग रूम उत्तर या पूर्व दिशा में बनाना माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें होटल के वेटिंग रूम और कॉंफ्रेंस हॉल के बारे में। 

vastu tips hotel waiting area- India TV Hindi
vastu tips hotel waiting area

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें होटल के वेटिंग रूम और कॉंफ्रेंस हॉल के बारे में। आपने देखा होगा बड़े-बड़े होटलों में कमरों के अलावा अलग से जगह छोड़ी जाती है, जहां लोग एक साथ बैठ सकते हैं और बाते कर सकते हैं या फिर कोई मीटिंग कर सकते हैं। इन जगहों को वेटिंग रूम या कॉंफ्रेंस हॉल कहते हैं। 

वास्तु के अनुसार होटल में वेटिंग रूम के लिये बाहर बगीचे में भी जगह छोड़ी जा सकती है या फिर होटल के अंदर ही एक बड़े हॉल जितना स्पेस छोड़ दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वेटिंग रूम के लिये उत्तर या पूर्व दिशा का चुनाव करना बेहतर ऑप्शन होता है। इसके अलावा कॉफ्रेंस हॉल के लिये उत्तर, पूर्व और ईशान कोण का चुनाव करना अच्छा रहता है। ऐसा करने से होटल की आय अच्छी बनी रहती है। 

फरवरी 2020 व्रत-त्योहार: इस माह एकादशी से लेकर महाशिवरात्रि, देखें पूरी लिस्ट

Latest Lifestyle News