Vastu Tips: बीमार व्यक्ति के सिरहाने पर रखें एक कटोरी सेंधा नमक, होंगे ये फायदे
Vastu Tips: बीमार व्यक्ति के सिरहाने पर रखें एक कटोरी सेंधा नमक, होंगे ये फायदे
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 13, 2020 07:54 am IST, Updated : Dec 13, 2020 07:54 am IST
वास्तु शास्त्र में आज जानिए रोगों से मुक्ति दिलाने में नमक के फायदे के बारे में।
Image Source : INSTAGRAM: SANKALPSHRI13वास्तु के मुताबिक, रोगों से मुक्ति दिलाने में सेंधा नमक बेहद कारगर है
वास्तु शास्त्र में आज जानिए रोगों से मुक्ति दिलाने में नमक के फायदे के बारे में। जब घर में कोई भी सदस्य बीमार पड़ता है तो घर का पूरा माहौल अशांत हो जाता है। यदि आपके घर में भी कोई सदस्य बीमार है तो रोगी के सोने के कमरे में सिरहाने पर एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकड़े रख दें, परंतु ध्यान दें कि रोगी का सिरहाना पूर्व दिशा की ओर हो।
रोगी के खाने में भी सेंधा नमक या काले नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए ,जबकि साधारण नमक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। ऐसा करने से रोगी की सेहत में जल्द ही सुधार होने लगता है। इस तरह से घर का अशांत माहौल भी शांत होने लगेगा।