Vastu Tips: रोगों से पाना हैं मुक्ति तो ऐसे करें सेंधा नमक का इस्तेमाल, घर पर भी रहेगी शांति
Vastu Tips: रोगों से पाना हैं मुक्ति तो ऐसे करें सेंधा नमक का इस्तेमाल, घर पर भी रहेगी शांति
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 26, 2021 07:53 am IST, Updated : Jan 26, 2021 07:53 am IST
जब घर में कोई भी सदस्य बीमार पड़ता है तो घर का पूरा माहौल अशांत हो जाता है। यदि आपके घर में भी कोई सदस्य बीमार है तो नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAM/DHEERAJYOGSUTRAVastu Tips: रोगों से पाना हैं मुक्ति तो ऐसे करें सेंधा नमक का इस्तेमाल, घर पर भी रहेगी शांति
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रोगों से मुक्ति दिलाने में नमक के फायदे के बारे में। जब घर में कोई भी सदस्य बीमार पड़ता है तो घर का पूरा माहौल अशांत हो जाता है। यदि आपके घर में भी कोई सदस्य बीमार है तो नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रोगी के सोने के कमरे में सिरहाने पर एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकडे रख दें, परंतु ध्यान दें कि रोगी का सिरहाना पूर्व दिशा की ओर हो। रोगी के खाने में भी सेंधा नमक या काले नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए जबकि साधारण नमक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। ऐसा करने से रोगी की सेहत में जल्द ही सुधार होने लगता है। इस तरह से घर का अशांत माहौल भी शांत होने लगेग।