Vastu Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर की इस दिशा में सफेद रंग के फर्श का करें चुनाव
Vastu Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर की इस दिशा में सफेद रंग के फर्श का करें चुनाव
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 24, 2021 06:29 am IST, Updated : Feb 24, 2021 06:29 am IST
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये सफेद रंग के फर्श का चुनाव करना चाहिए, लेकिन इस रंग के फर्श पर ज्यादा डिजाइन या आकृति नहीं बनवानी चाहिए।
Image Source : INSTA: DIRECTTILEWAREHOUSEवास्तु शास्त्र में आज जानिए उत्तर-पूर्व व पश्चिम दिशा के फर्श बारे में।
वास्तु शास्त्र में आज जानिए उत्तर-पूर्व व पश्चिम दिशा के फर्श बारे में। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान शिव का वास माना जाता है और उन्हें
आसमानी व नीला रंग बेहद पसंद है।
इसलिए वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में पीले रंग गहरे नीले या आसमानी रंग का फर्श बनवाने की सलाह दी जाती है। इससे भगवान का आर्शीवाद तो आपके ऊपर बना ही रहता है। साथ ही घर के वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है।
वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश रखने के लिये घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फर्श का चुनाव करना चाहिए, लेकिन इस रंग के फर्श पर ज्यादा डिजाइन या आकृति नहीं बनवानी चाहिए।