Vastu Tips: नमक से घर में आएगी बरकत और होगी पैसों की प्राप्ति, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति
Vastu Tips: नमक से घर में आएगी बरकत और होगी पैसों की प्राप्ति, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 24, 2021 07:51 am IST, Updated : Jan 24, 2021 07:51 am IST
यदि बाथरूम संबंधी कोई वास्तु दोष है तो कटोरी में क्रिस्टल नमक लेकर बाथरूम में ही किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां पर किसी के हाथ उस पर न पड़े।
Image Source : INSTAGRAM: ALI.AK398वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में पैसों की प्राप्ति और बरकत के बारे में। एक कांच के पात्र में या कटोरी में थोड़ा-सा मोटा नमक लें और उस कटोरी में नमक के साथ चार-पांच लौंग भी रखें। इसे आप घर के किसी भी एक कोने में रख सकते हैं।
इस उपाय को करने से धन की आवक शुरू होगी और घर की चीज़ों में बरकत भी बनी रहेगी। कांच की कटोरी में नमक रखने से जहां एक तरफ घर में धन की कमी दूर होगी तो दूसरी तरफ पूरा घर एक अलग ही सुगंध से महक उठेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
इसके अलावा यदि बाथरूम संबंधी कोई वास्तु दोष है तो कटोरी में क्रिस्टल नमक लेकर बाथरूम में ही किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां पर किसी के हाथ उस पर न पड़े और कुछ-कुछ दिनों में कटोरी में से नमक को बदल दें।