A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर या ऑफिस में किसी कोने में रखें फिटकरी, होगी धन-संपदा की बढ़ोत्तरी

Vastu Tips: घर या ऑफिस में किसी कोने में रखें फिटकरी, होगी धन-संपदा की बढ़ोत्तरी

वास्तु शास्त्र में भी फिटकरी के बहुत से उपयोग हैं। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपायों के साथ-साथ वास्तु उपायों के लिये भी बहुत कारगर हैं।

Vastu tips- India TV Hindi
Vastu tips

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें फिटकरी के बारे में। घरेलू उपचार में या सैलून आदि पर तो आपने फिटकरी का उपयोग होते कई बार देखा होगा, लेकिन वास्तु शास्त्र में भी फिटकरी के बहुत से उपयोग हैं । घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपायों के साथ-साथ वास्तु उपायों के लिये भी बहुत कारगर हैं।

अगर आपके घर या ऑफिस में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो उसे दूर करने के लिए आज ही एक कटोरी में 50 ग्राम फिटकरी लेकर अपने घर या ऑफिस के किसी ऐसे कोने में रख दें, जहां किसी और की जल्दी से नजर नहीं जाती हो। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपके घर में सुख-शांति के साथ धन-सम्पदा में भी वृद्धि होगी, लेकिन ध्यान रहे कि कुछ-कुछ दिनों में जब फिटकरी का रंग बदलने लगे तो उसे नई फिटकरी से बदल दें।

Latest Lifestyle News