वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, मिलेगी हर काम में सफलता
वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, मिलेगी हर काम में सफलता
India TV Lifestyle Desk
Published : May 12, 2020 06:20 am IST, Updated : May 12, 2020 10:29 am IST
पक्षियों की तस्वीरें घर में पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आती हैं | कई लोगों को काफी मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती, तो ऐसे लोगों कोअपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए।
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जाने घर में लगी पक्षियों की तस्वीरों के बारे में। पक्षियों की तस्वीरें घर में पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आती हैं | कई लोगों को काफी मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती, तो ऐसे लोगों कोअपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए।
वास्तु की दृष्टि में पक्षियों को शुभ माना जाता है। जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंदमय हो जाता है | यहां ध्यान रहे कि घर मे असली पक्षी पालने से मनुष्य की महत्वाकांक्षाओ को हानी होती है जबकि प्रतीक रूप मे पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति घर में रखने से सकरात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है | इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं । पक्षियों की तस्वीर लगाने के लिये पूर्व दिशा का चुनाव करना सबसे अच्छा होता है ।