वास्तु शास्त्र और मूलांक का संबंध बहुत ही खास होता है। जन्म की तारीख से आप अपना मूलांक निकालकर अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं। इसी क्रम में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें किस मूंलाक वाले को किस दिशा में क्या रखना चाहिए।
आचार्य इंदु प्रकाश से जानें किस अंक वाले जातक को किस दिशा में क्या रखना चाहिए। मूलांक 1 वाले लोगों वाले जातकों का ग्रह सूर्य होता है और इसीलिए पूर्व दिशा इनके लिये शुभ मानी जाती है । एक मूलांक वाले जातकों को घर की पूर्व दिशा में बांसुरी रखनी चाहिए। 2 मूलांक वाले जातकों का ग्रह चन्द्रमा होता है और इसीलिए उत्तर-पश्चिम दिशा इनके लिये शुभ मानी जाती है , इन्हे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग का कोई अच्छा-सा शो-पीस रखना चाहिए. 3 मूलांक वाले जातकों का ग्रह बृहस्पति होता है और उत्तर-पूर्व दिशा इनके लिये शुभ मानी जाती है इसलिए 3 मूलांक वालों को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखना चाहिए। वहीं चार मूलांक वाले लोगों को किस दिशा में क्या रखना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए 22 अगस्त की खबर को जरूर पढ़ें।
21 अगस्त राशिफल: बुधवार को इन 7 राशियों मिलेगा नौकरी-बिजनेस में 90 प्रतिशत लाभ, वहीं ये लोग रहें सतर्क
ऐसे निकाले अपना मूलांक
अगर आप अपना मूलांक जानते हैं तो ठीक लेकिन अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते है कि मूलांक कैसे निकालें। इसके लिए आपको अपने जन्म की तारीख ज्ञात होनी चाहिए। मान लीजिए, आपके जन्म की तारीख 11 है तो आपका मूलांक होगा 1+1, यानि दो। अगर आपके जन्म की तारीख 29 है तो आपका मूलांक 2+9, यानि 11 होगा लेकिन दो अंक आने पर फिर से अंकों को आपस में जोड़ दिया जाता है। इस लिहाज़ से आपका मूलांक होगा 2। आप भी अपना मूलांक ज्ञात कीजिए। आपको बता दें कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते है।
बुधवार को बन रहा है दुर्लभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी
Latest Lifestyle News