Vastu Tips: उड़ते हुए पक्षी या पहाड़ों की तस्वीर घर में लगाने से होता है ये लाभ
Vastu Tips: उड़ते हुए पक्षी या पहाड़ों की तस्वीर घर में लगाने से होता है ये लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 05, 2020 08:31 am IST, Updated : Dec 05, 2020 08:38 am IST
उड़ते हुए पंछी पॉजिटिव ऊर्जा, जोश और स्फूर्ति का प्रतीक हैं, तो ऊंचे-ऊंचे पहाड़ भरपूर कॉन्फिडेंस और एक जगह पर अड़िग रहने का प्रतीक हैं।
Image Source : INSTAGRAM: TETSU_TAKEVastu Tips: उड़ते हुए पक्षी या पहाड़ों की तस्वीर घर में लगाने से होता है ये लाभ
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में उड़ते हुए पक्षी या पहाड़ों की तस्वीर लगाने के बारे में। जहां एक तरफ उड़ते हुए पंछी पॉजिटिव ऊर्जा, जोश और स्फूर्ति का प्रतीक हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ भरपूर कॉन्फिडेंस और एक जगह पर अड़िग रहने का प्रतीक हैं।
अगर आप भी अपने अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा, जोश और स्फूर्ति के साथ ही भरपूर कॉन्फिडेंस और अपने लक्ष्य के प्रति अड़िग रहना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में आसमान में उड़ते हुए पक्षियों और पहाड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए।
इससे आपका मनोबल बढ़ेगा और किसी भी काम को करने के लिये आपका नजरिया खुलेगा। लिहाजा आप बेहतर ढंग से अपना काम कर पायेंगे। बता दें कि आप इस तरह की तस्वीरों को अपने स्टडी रूम या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर और पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।