वास्तु शास्त्र: सफलता और शोहरत के लिए घर पर जरुर लगाएं फिनिक्स पक्षी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र: सफलता और शोहरत के लिए घर पर जरुर लगाएं फिनिक्स पक्षी की तस्वीर
India TV Lifestyle Desk
Published : May 13, 2020 06:22 am IST, Updated : May 13, 2020 06:22 am IST
वैसे तो आप घर में किसी भी पक्षी की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं, लेकिन अगर फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है।
Image Source : TWITTER/INGMARALBIZUफिनिक्स
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जाने पक्षियों की तस्वीरे घर में लगाने के बारे में। इसी क्रम में आज बताएंगे घर में फिनिक्स पक्षी के बारे में। वैसे तो आप घर में किसी भी पक्षी की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं, लेकिन अगर फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है।
फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली ऊर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर के दक्षिणी भाग में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है।
यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सकारात्मक उर्जा प्रदान करती है जिससे उस व्यक्ति में अपने काम के प्रति एक नई उमंग, एक नई आशा आ जाती है। लेकिन यहां एक बात ओर बता दूं- वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है बल्कि यह एक कल्पानाकृति है जिसे सफलता का रूप माना जाता है।