वास्तु टिप्स: जानिए घर पर लगी दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कैसे लगा सकती है आपके करियर में पंख
वास्तु टिप्स: जानिए घर पर लगी दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कैसे लगा सकती है आपके करियर में पंख
India TV Lifestyle Desk
Published : May 21, 2020 06:19 am IST, Updated : May 21, 2020 10:43 am IST
घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर लगाने के बारे में। जीवन में सफलता और तरक्की पाने के लिए यदि वास्तु शास्त्र में दिये कुछ उपाय अपना लिये जाये तो आपकी मेहनत को चार चांद लग जायेंगे और आप अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे |
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर लगाने के बारे में। जीवन में सफलता और तरक्की पाने के लिए यदि वास्तु शास्त्र में दिये कुछ उपाय अपना लिये जाये तो आपकी मेहनत को चार चांद लग जायेंगे और आप अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे |
आज आचार्य इंदु प्रकाश बात कर रहे हैं घर या ऑफिस में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगाने के बारे में। अगर आप अपने करियर को लेकर परेशान रहते हैं, अगर आपको लगता है कि सब कुछ करते हुए भी आप एक ही जगह स्थिर हैं, अगर आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिये मॉटिवेशन की जरूरत है, तो घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं |
घोड़ा शक्ति व ऊर्जा का प्रतीक होता हैं | घोड़े की तस्वीर देखते ही आलस्य दूर हो जाता है और अंदर एक ऊर्जा समाहित हो जाती है, लेकिन ध्यान रखे कि तस्वीर में घोड़ा दौड़ते हुए होना चाहिए और वो भी सामने की तरफ।