Vastu Tips: नमक मिलाकर पानी से भरे गिलास को इस दिशा में रखने से घर में नहीं होगी पैसों की कमी
Vastu Tips: नमक मिलाकर पानी से भरे गिलास को इस दिशा में रखने से घर में नहीं होगी पैसों की कमी
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 23, 2021 07:57 am IST, Updated : Jan 23, 2021 07:57 am IST
घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाए रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स...
Image Source : INSTAGRAM: MARTHOOZघर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के बारे में जानिए
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के बारे में। कई बार होता है कि घर में पैसों की कमी बनी रहती है और कई बार एकदम से इतना पैसा आ जाता है कि उसका मैनेजमेंट ठीक से नहीं हो पाता।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के लिये कांच का एक गिलास लेकर, उसमें पानी भरकर नमक मिलाएं और घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें। इसके साथ उस गिलास के पीछे की तरफ एक लाल रंग का बल्ब लगा दें, ताकि जब भी बल्ब जले तो कांच के गिलास पर सीधे रोशनी पड़े और उसमें जब भी पानी सूख जाये तो गिलास को साफ करके उसमें दोबारा नमक मिला पानी भर दें।