Vastu Tips: चुटकी भर नमक कर सकता है बहुत-सी समस्याओं को हल, दरिद्रता दूर करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
Vastu Tips: चुटकी भर नमक कर सकता है बहुत-सी समस्याओं को हल, दरिद्रता दूर करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 22, 2021 07:56 am IST, Updated : Jan 22, 2021 07:58 am IST
नमक हमारे रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन नमक सिर्फ खाने में ही काम नहीं आता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।
Image Source : INSTAGRAM/JENNI32SMITHVastu Tips: चुटकी भर नमक कर सकता है बहुत-सी समस्याओं को हल, दरिद्रता दूर करने के लियए ऐसे करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए खाने में उपयोग होने वाली सबसे खास चीज़ नमक के बारे में। नमक हमारे रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन नमक सिर्फ खाने में ही काम नहीं आता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध पूरे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। चुटकी भर नमक से बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है। सबसे पहले घर से नकारात्मकता हटाने और दरिद्रता दूर करने के लिये उपाय। प्रतिदिन पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा-सा साबुत खड़ा नमक, यानि समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और माहौल में शांति बनी रहती है, लेकिन ध्यान रहे कि सप्ताह में एक बार गुरुवार को यह उपाय करने से बचना चाहिए।