1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहा हैं। वही सूर् सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों में कुछ न कुछ फर्क पड़ेगा। गर्ह परिवर्तन होने के कारण प्रापर्टी, लेनदेन, आदि के मामलों में सफलता..

Image Source : ptiवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कन्या राशि में अर्थात् आपकी राशि से लाभ भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए सभी प्रकार से लाभदायी रहेगा। सूर्य राशि बदलकर सिंह राशि में राहु पर से गुजरेगा। इसलिए आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा जोखिम में पड़ जाए, ऐसा भी हो सकता है।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायी और परिवार का सहयोग दिलाने वाला रहेगा। जिसमें वाणी का प्रभाव महत्वपूर्ण हो ऐसे क्षेत्र से जुड़े लोगों अर्थात् सेल्स, मार्केटिंग, कंसल्टेन्सी, शिक्षा, भाषणकला आदि से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होगा।

दूर के स्थान पर कम्युनिकेशन बढ़ेगा, जिसमें आप आधुनिक गैजेट्स द्वारा जुड़े रहना अधिक पसंद करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अचानक मुलाकात होगी और उनके साथ आप घूमने-फिरने पर खर्च करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में ग्रह दशा से लग रहा है कि आपके काम में कितने ही अवरोध आ सकते हैं। प्रेम संबंध में अभिव्यक्ति भी आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News