1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह अगर आप कुछ अच्छा काम करने जा रहे है तो वह बिगड़ सकता है। जिसके कारण आपका मूड ज्यादा खराब हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल कापी फायदेमंद साबित हो सकते है। इससे अपनी जॉब में प्रमोशन तो किसी को अच्छी जॉब मिल सकती है।

weekly rashiphal

मीन
इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपकी राशि से नौवें भाव में स्वग्रही होने से आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। विदेश जाने के लिए उत्तम अवसर सृजित करेगा। जो विद्यार्थी विदेश में उच्च अध्ययन का विचार कर रहे हैं वे अभी इस दिशा में कार्यवाही शुरू करें तो तुरंत और अपेक्षा से अधिक फायदा हो सकता है।

मास्टर डिग्री के लिए अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। इस सप्ताह में आपकी आमदनी का प्रमाण अच्छा रहेगा, साथ ही आर्थिक लेनदेन आपकी इच्छा के अनुसार पूरे कर सकेंगे। व्यवसायिकों को प्रोफेशनल कार्य से विदेश जाने अथवा बहुत दूर स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है।

ननिहाल पक्ष के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। नौकरी या कार्यक्षेत्र में आपके अधीन काम करने वाले लोग और घर में नौकर-चाकरआपके निर्देशों का कदाचित पूर्णतः पालन अथवा अनुसार नहीं कर रहे हैं ऐसा प्रतीत होगा। नौकरी और बिजनेस में आपको विरोधियों का सामना करना पड़ेगा।

प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने का योग दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जीवनसाथी के साथ मधुर पलों का आनंद लेने का अवसर मिल सकेगा। आपके हर कार्य में वह कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार रहेगा।

Latest Lifestyle News