मीन राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है, परंतु वक्री बुध अभी मार्गी हो रहा है। जिससे आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। प्रोपर्टी से संबंधित कार्य भी अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे।
यह सप्ताह आपकी राशि के लिए अति शुभ रहेगा। पूरे सप्ताह के दौरान आवक और आर्थिक लाभ बढ़िया मात्रा में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति के अलावा अभी तक किए गए कार्यों के लिए प्रशंसा अथवा पुरस्कार स्वरूप सम्मान की आशा रख सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध मे आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आंशिक दुविधा रहने की संभावना है।
मौजूदा समय में या पिछले लंबे समय से आपको स्वास्थ्य की चिंता भी रहती है। नौकरी या बिजनेस में अथवा किसी भी जगह पर आपका अहित चाहने वाले भी बढ़े होंगे लेकिन इस समय आपको शत्रु से भी लाभ होगा। शत्रु आपका अहित करने जाएंगे और आपका कुछ अच्छा हो जाएगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा।
आपके अधीन काम करने वाले लोग भी सहायक होंगे और आपके निर्देशन का पालन करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या होटल-सिनेमा जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिन गुस्सा और आवेश बढ़ सकता है।
Latest Lifestyle News