A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 23 January 2022: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 January 2022: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 23 January- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Aaj Ka Panchang 23 January

आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 से शुरू होकर कल सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि - आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक
रवि योग  - आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 से शुरू होकर कल सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र  - आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक 

आज का राहुकाल 

दिल्ली- शाम 04:33 से शाम 05:53 तक
मुंबई- शाम 5:02 से शाम 06:26 तक
चंडीगढ़- शाम 04:31 से शाम 05:50 तक
लखनऊ- शाम 04:20 से शाम 05:41तक
भोपाल- शाम 04:39 से शाम 06:01 तक
कोलकाता- दोपहर 03:56 से शाम 05:19तक
अहमदाबाद- शाम 04:58 से शाम 06:21 तक
चेन्नई- शाम 04:39 से शाम 06:05 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

सूर्योदय -  सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर         
सूर्यास्त -  शाम 05 बजकर 51 मिनट पर

Latest Lifestyle News