Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में काफी कुछ लिखा है। उनके द्वारा बताई गई हर एक नीति मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग उनके द्वारा कही गई बातें को जरूर अपनाते हैं। उनके द्वारा बताई गई बातों पर चलने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
चाणक्य जी ने कई ऐसी बातों का भी जिक्र किया है, जिन्हें आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए वराना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन सी आदते हैं जिससे आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए।
क्रोध और अपशब्द शब्दों का इस्तेमाल करना
चाणक्य नीति के अनुसार, क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाणक्य जी कहते हैं कि क्रोध एंव अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले को लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। छोटे हों या बड़े, कभी भी किसी से अपशब्द का प्रयोग न करें।
सूरज निकलने के बाद सोकर उठना
चाणक्य नीति कहती है कि इंसान को सूरज निकलने से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आप पर अपनी कृपा बरसाती हैं। कहा जाता है कि सुबह उठते ही सबसे पहले भगवान का नाम लें और फिर धरती मां को प्रणाम करें उसके बाद बड़ों को नमस्कार करें।
अहंकार
चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति अहंकार करता है वैसे लोगों को लक्ष्मी जी कभी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे लोग जीवन में भी सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए आपको अहंकार करने से बचना चाहिए।
आलस
चाणक्य नीति कहती है कि आलस करने वाले लोग अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते और ना ही ऐसे लोग अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं साथ ही ऐसे लोगों पर लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद कभी नहीं देती हैं।
गंदे कपड़े पहनना
चाणक्य नीति कहती है कि इंसान को हमेशा साफ-सुथरे और धुले हुए कपड़े पहनने चाहिए। इससे काम-धंधे में बरक्कत आती है और आप सेहतमंद भी रहेंगे। चाणक्य जी के अनुसार, जो लोग मैले और फटे हुए कपड़ों को धारण करते हैं ऐसे लोगों को सामाजिक जीवन में अपमानित होना ही पड़ता है साथ ही लक्ष्मी जी भी उससे दूर ही रहती हैं और कभी भी उन पर अपनी कृपा नहीं बरसाती। इसलिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनने की आदत डाल लें।
ये भी पढ़ें -
Latest Lifestyle News