आचार्य विष्णुगुप्त यानी तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य रहे आचार्य चाणक्य की बाते आज के वक्त में भी उनकी प्रासंगिक होती हैं, जितनी उनकी अपने दौर में थी। हालांकि, उनकी बातें कठोर होती हैं मगर बेहतर जीवन जीने के लिए यदि हम उनका पालन करते हैं तो इससे हमें सफलता मिलेगी। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इन बातों पर खास ध्यान दिया है कि किन बातों को हमें किसी से नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं।
'घर के झगड़े, किया हुआ परोपकार, बेइज्जती और पत्नी के साथ होने वाली व्यक्तिगत बातें किसी अनजान से कभी मत बताना।' - आचार्य चाणक्य
आचार्य चाणक्य की बातों पर गौर करें तो उन्होंने चार चीजों को किसी से न बताने पर जोर दिया है। ऐसा करने से आपको सामाजिक तौर पर परेशानियां आ सकती हैं।
- आचार्य चाणक्य ने अपने घर के झगड़े के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा है। ऐसा करने से आप अपने घर की कमजोरी को किसी के सामने जाहिर करते हैं। जिससे मुसीबत खड़ी हो सकती है।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अपने द्वारा किया हुआ परोपकार किसी को नहीं बताने के लिए कहा। आचार्य द्वारा बताई गई यह दूसरी चीज है, जो किसी से नहीं बतानी चाहिए। अगर आपने किसी के साथ अपने किए हुए परोपकार को साझा कर दिया तो फिर वो परोपकार नहीं रह जाता है।
- तीसरी बात के लिए आचार्य चाणक्य ने बताया है कि यदि किसी ने आपकी बेइज्जती की है तो इस बात को आप किसी को नहीं बताएं। ऐसा करने से सामने वाला आपका मजाक उड़ा सकता है।
- चैथी बात के बारे में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पत्नी के साथ की जाने वाली व्यक्तिगत बातें किसी से बतानी नहीं चाहिए। ये चीजें व्यक्तिगत होती और इन्हें रिश्तों के निजताओं में ही सीमित रखना चाहिए।
Latest Lifestyle News