Shani Jayanti 2022: शनि जयंती ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 30 मई 2022 को पड़ रही है। इस दिन स्नान-दान और श्राद्ध आदि का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था। इस दिन शनिदेव की श्रद्धा पूर्वक और विधिवत पूजा अर्चना करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है साथ ही शनि दोष से मुक्ति भी मिलती है।
लेकिन शनि जयंती पर आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कछ कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि जयंती के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए।
शनि जयंती कल, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम
- शनि जयंती के दिन कभी भी कांच या लोहे की बनी चीजें को घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष लगता है।
- इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा का महत्व है। इसलिए शनि जयंती के दिन पीपल के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। साथ ही बेल की पत्तियां भी नहीं तोड़नी चाहिए।
- मान्यता के अनुसार, सरसों का तेल, लकड़ी और काली उड़द का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन शनि जयंती के दिन इन चीजों को खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
- शनि जयंती के दिन बाल, नाखून आदि नहीं काटना चाहिए। इससे आर्थिक संटक का सामना करना पड़ सकता है।
- शनि जयंती के दिन दान का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती हैं।
- शनि जयंती के दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा का महत्व है। इस दिन हनुमान चालीसा करने से आप शनि के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।
- इस दिन यदि कोई भगवान शनि की पूजा करते हैं तो ऐसे में पूरे दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। साथ ही मांस-मंदिरा से भी दूर रहना चाहिए।
- शनिदेव की पूजा करते समय कभी उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से उनकी वक्री दृष्टि आप पर पड़ सकती है। उनकी पूजा करते वक्त हमेशा उनके पैरों की तरफ ही देखें। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है।
Latest Lifestyle News