1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर, पड़ता है नेगेटिव असर

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर, पड़ता है नेगेटिव असर

 Published : May 12, 2022 12:35 pm IST,  Updated : May 12, 2022 01:07 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किस तरह की घोड़े की तस्वीर घर में लगाना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INSTAGRAM/ DREAM_HOME_DECOR8

Highlights

  • ज्योतिष शास्त्र में वास्तु को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
  • इसमें घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कई नियमों को बताया गया है।

Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र में वास्तु को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कई नियमों को बताया गया है। जिनका इस्तेमाल करके व्यक्ति जीवन में खुशहाली पा सकता है। इन्हीं में से एक घर में लगे सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर के बारे में बताया गया है। घर में लगी इस तस्वीर को गति, सफलता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सफेद रंग के यह सात घोड़े शुभ अंक माना गया है। अक्सर आपने घरों में या ऑफिस में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगे हुए देखा होगा। कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से बरकत होने के साथ-साथ तरक्की मिलती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में घोड़ों की पेंटिंग्स लगाते समय कुछ बातों पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह की घोड़े की तस्वीर घर में लगाना अशुभ माना जाता है। 

घर में 7 घोड़े की ऐसी तस्वीर न लगाएं

  1. वास्तु शास्त्र, घर में कभी भी ऐसी सात घोड़ों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए जो अलग-अलग दिशाओं में भाग रहे हों। हमेशा एक दिशा की ओर भागते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग्स ही लगाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। 
  2. घर या फिर ऑफिस आदि जगहों पर कभी भी सात घोड़ों से कम या फिर सात से ज्यादा की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
  3. घर में घोड़ों की ऐसी तस्वीर भूलकर भी ना लगाएं जिसमें घोड़ें का चेहरा आक्रोशित नजर आ रहा है। इससे घर में झगड़ा बढ़ता है।
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर न लगाएं। इससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। 
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन घोड़े की यह तस्वीर किसी युद्ध स्थल का नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नेगेटिव असर पड़ता है। 
  6.  घर में कभी भी ऐसे घोड़े की तस्वीर न लगाएं जो रथ खींचते नजर आ रहे हो।
  7.  घर में हमेशा सिर्फ और सिर्फ सफेद रंग का ही सात घोड़े की तस्वीर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद रंग शांति का प्रतीक भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें-

Vastu Tips: इस दिन भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी के पौधे पर जल, वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल